बरही के बुजबुजा में मूर्तिकार के घर से तीन लाख ले उड़े नकाबपोश बदमाश

chori

कटनी जिले की बरही तहसील से बड़ी खबर मिली है। बरही थाना क्षेत्र के बुजबुजा निवासी एक मूर्तिकार के यहां दिन दहाड़े लाखों की चोरी हो गई। जेवरात समेत नगद कैश पार किया गया है। घटना के बाद लोग सहमे हैं। पुलिस जांच में जुटी है। घटना नकाबपोश लुटेरों ने अंजाम दी।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान घर पर 14 वर्षीय के आस पास  बच्ची मौजूद थी बच्ची को एक कमरे में बन्द कर दिया गया फिर घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित मूर्तिकार ने थाने में सूचना दी बरही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

बरही क्षेत्र में लगातार चोरी कि घटनाएं  सामने आ रही दिन दहाड़े इस तरह कि वारदात से गांव में बन रहा दहशत का माहौल है। सवाल यह कि आखिर बरही क्षेत्र में ही चोर क्यों सक्रिय हैं। पीड़ित मूर्तिकार के बताए अनुसार 3 लाख के ऊपर की चोरी है।

इसे भी पढ़ें-  दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड व कोहरे की दस्तक; मौसम विभाग ने 25 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत कई राज्यों में जारी की आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श