कटनी जिले की बरही तहसील से बड़ी खबर मिली है। बरही थाना क्षेत्र के बुजबुजा निवासी एक मूर्तिकार के यहां दिन दहाड़े लाखों की चोरी हो गई। जेवरात समेत नगद कैश पार किया गया है। घटना के बाद लोग सहमे हैं। पुलिस जांच में जुटी है। घटना नकाबपोश लुटेरों ने अंजाम दी।
सूत्रों के अनुसार इस दौरान घर पर 14 वर्षीय के आस पास बच्ची मौजूद थी बच्ची को एक कमरे में बन्द कर दिया गया फिर घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़ित मूर्तिकार ने थाने में सूचना दी बरही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
बरही क्षेत्र में लगातार चोरी कि घटनाएं सामने आ रही दिन दहाड़े इस तरह कि वारदात से गांव में बन रहा दहशत का माहौल है। सवाल यह कि आखिर बरही क्षेत्र में ही चोर क्यों सक्रिय हैं। पीड़ित मूर्तिकार के बताए अनुसार 3 लाख के ऊपर की चोरी है।

