दुनिया भर में बजा भारतीय स्वाद का डंका! ‘TasteAtlas’ की लिस्ट में मसाला डोसा टॉप-10 में शामिल; जानें किस शहर को कहते हैं ‘Dosa Capital
दुनिया भर में बजा भारतीय स्वाद का डंका! ‘TasteAtlas’ की लिस्ट में मसाला डोसा टॉप-10 में शामिल; जानें किस शहर को कहते हैं ‘Dosa Capital। भारतीय व्यंजनों की खुशबू अब सात समंदर पार तक पहुंच चुकी है। दुनिया भर की लोकप्रिय फूड गाइड ‘TasteAtlas’ की हालिया रैंकिंग में भारतीय ‘मसाला डोसा’ ने छठे पायदान पर कब्जा जमाकर अपनी धाक जमा दी है। 4.3 स्टार रेटिंग के साथ डोसे ने यह साबित कर दिया है कि विदेशी भी इसके दीवाने हैं।
Solar Eclipse 2027: 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण! 6 मिनट तक दिन में छा जाएगा अंधेरा, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?
दुनिया भर में बजा भारतीय स्वाद का डंका! ‘TasteAtlas’ की लिस्ट में मसाला डोसा टॉप-10 में शामिल; जानें किस शहर को कहते हैं ‘Dosa Capital
बेंगलुरु: दुनिया की ‘डोसा कैपिटल’
यूं तो डोसा चेन्नई से लेकर हैदराबाद तक हर जगह मशहूर है, लेकिन कर्नाटक के बेंगलुरु को सही मायने में दुनिया की ‘डोसा कैपिटल’ (Dosa Capital of the World) कहा जाता है। इसके पीछे कई कारण हैं:
- एक्सपेरिमेंट और फ्यूजन: बेंगलुरु में डोसे के स्वाद के साथ सबसे ज्यादा प्रयोग किए गए हैं। यहाँ का मॉडर्न फ्यूजन और रिफाइंड कुकिंग तकनीक इसे खास बनाती है।
- हब: शहर के बसवनगुडी और जयनगर इलाके अपने स्पेशल डोसा आउटलेट्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।
2000 साल पुराना इतिहास: किसका है डोसा?
डोसा की उत्पत्ति को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच हमेशा बहस रहती है।
- कर्नाटक का दावा: प्रसिद्ध फूड हिस्टोरियन के.टी. अचैया के अनुसार, 12वीं शताब्दी के संस्कृत ग्रंथ “मनसोलसा” में इसका उल्लेख “दोसाका” के रूप में मिलता है, जिसे राजा सोमेश्वर तृतीय ने तैयार करवाया था।
- तमिलनाडु का दावा: शोधकर्ताओं का कहना है कि संगम युग (तीसरी-चौथी शताब्दी) की रचना ‘मधुरैकंची’ में ‘अप्पम’ और ‘मेल अड़ाई’ का जिक्र है, जो डोसे के ही पूर्वज माने जाते हैं।
डोसे की मशहूर वैरायटी
भारत में डोसा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक कला है। यहाँ इसकी कई लोकप्रिय किस्में उपलब्ध हैं:
- मसाला डोसा: सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला।
- रवा और सेट डोसा: टेक्सचर में अलग और स्वाद में लाजवाब।
- पेपर डोसा: अपनी कुरकुराहट और लंबाई के लिए मशहूर।
- ईवी/फ्यूजन डोसा: बेंगलुरु में मिलने वाले पनीर, चॉकलेट और अन्य वैरायटी वाले डोसे।

