मार्शल आर्ट ताईक्वाण्डो का शिविर एवं टेस्ट सम्पन्न,सफल प्रदर्शन करने वाले छात्रों के बेल्ट प्रोन्नत
मार्शल आर्ट ताईक्वाण्डो का शिविर एवं टेस्ट सम्पन्न,सफल प्रदर्शन करने वाले छात्रों के बेल्ट प्रोन्न
कटनी- म.प्र. ताईक्वाण्डो संघ से सम्बद्ध जिला ताईक्वाण्डो संघ का मार्शल आर्ट ताईक्वाण्डो प्रशिक्षण सत्र एवं प्रोन्नत बेल्ट प्रदान करने का फाइनल सत्र जिला संघ के हॉल में सम्पन्न हुआ। फाइनल चक्र में प्रशिक्षक पैनल ने खिलाडिय़ों का बेल्ट टेस्ट लेकर परिणाम घोषित किया। व्हाईट से यलो बेल्ट के लिए रितिका खरे, सचिन तिवारी, श्रेया जैन ने क्वालिफाई किया। इसी तरह यलो से हाई यलो के लिए श्रेष्ठ सोनी अभिमन्यु नायक, अनुस्मिता नायक, एकांश चौरसिया, स्वदिश गुप्ता, रूद्रप्रताप सिंह ठाकुर, प्रताप राज सिंह ठाकुर, श्रीजा सोनी ने तो हाई यलो से ग्रीन बेल्ट श्रेणी में युवांश अग्रवाल, अनादिक जैन, मोसित जैन, वैष्णवी तिवारी, सिद्धी डेंगरे, रिद्धी जैन, अवनी वोहरा, देवेश चतुर्वेदी ने क्वालीफाई किया। निशिका झॉ, शुभांग सोनी ग्रीन से हाई ग्रीन बेल्ट क्वालीफायर रहे। हाईग्रीन से ब्लू बेल्ट के लिए खिलाड़ी नमामि सोनी, आयुषी वसानी, प्रोन्नत घोषित की गईं। बेल्ट टेस्ट परीक्षा प्रकाश बरसैंया (ब्लैक बेल्ट थर्ड डॉन) के नेतृत्व में रैफरी विकास नामदेव, आशीष लहोरिया, मनोज जैन ने सम्पन्न कराई। खिलाडिय़ों को जिला ताईक्वाण्डो संघ अध्यक्ष डॉ. दीपक सक्सेना, विनय कनकने, सुधेश टुड़हा, शैलेन्द्र डेंगरे, गोविन्द गुप्ता, बंटू बिलैया ने बधाईयां दी।








