कई बार ऐसा होता है कि आपका खाने का मन भी नहीं होता है और भूख भी नहीं लगती है पर बॉडी को आहार की जरूरत होती है तो इन चीजों से ले अपना आहार

कई बार ऐसा होता है कि आपका खाने का मन भी नहीं होता है और भूख भी नहीं लगती है पर बॉडी को आहार की जरूरत होती है तो इन चीजों से ले अपना आहार विभिन्न आयु वर्ग के लोगों में भूख न लगना एक आम समस्या है। इसका कारण चिंता, तनाव और अवसाद आदि हो सकता है। कभी-कभी किडनी की समस्या, बैक्टीरिया के संक्रमण और अन्य बीमारियों के कारण भी भूख में कमी हो जाती है। खाना न खाने पर या भूख कम हो जाने पर अचानक वजन घट सकता है और अचानक से वजन कम होना भी चिंता का विषय ही है। भूख बढ़ाने के लिए बाजार में कई टॉनिक मौजूद हैं, लेकिन उससे बेहतर है कि आप घर पर कुछ तरीकों को आजमाकर अपनी भूख बढ़ाएं। वैद्य हरिकृष्ण पांडे ऐसे ही कुछ प्राकृतिक हर्ब्स और घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनका पालन करके आप अपनी भूख में सुधार कर सकते हैं।

हरिकृष्ण पांडे कहते हैं, ‘आयुर्वेद का अर्थ ही आयु का रक्षण, पोषण और शरीर को स्वस्थ रखना है। शरीर स्वस्थ कैसे रहेगा? शुद्ध पौष्टिक भोजन करने से और भोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका भूख की है। हम भूख कम लगने की और सही पाचन न होने की शिकायत रोज सुनते हैं। इसमे सारा दोष खानपान का है। वहीं अगर बात भूख बढ़ाने वाली जड़ी -बूटियों की करें, तो आयुर्वेद में अनुपान भेद से एक दवा या एक जड़ी-बूटी कई विकारों में लाभ करती है।’

कई बार ऐसा होता है कि आपका खाने का मन भी नहीं होता है और भूख भी नहीं लगती है पर बॉडी को आहार की जरूरत होती है तो इन चीजों से ले अपना आहार

अजवाइन, हींग और सेंधा नमक

आयुर्वेद में अजवाइन का बड़ा महत्व है। इसे पेट में गैस की समस्या को ठीक करने के लिए कई वर्षों से इस्तेमाल में लाया जाता है। इसमें पाए जाने वाला थाइमोल अपच को दूर करता है। वहीं हींग भी एसिडिटी को कम करती है और सेंधा नमक खाने से भूख खुलती है। आप अजवाइन को कूटकर उसका चूर्ण बना लें और उसमें चुटकी भर हींग और सेंधा नमक डालकर गुनगुने पानी के साथ लें। इससे आपकी भूख खुलेगी और पाचन भी बढ़िया रहेगा।

गेहूं के आटे का चोकर
wheat bran to boost hunger

पेट फूलने के कारण भी भूख नहीं लगती है। चोकर से आंत साफ होती है और पेट फूलने की समस्या दूर होती है। भूख न लगने की दिक्कत को भी चोकर के सेवन से कम किया जा सकता है। अगर आपको भूख न लग रही हो, आप गेहूं के आटे के चोकर को पीस लें और उसकी रोटी बना लें। इसमें सेंधा नमक और चुटकी भर अजवाइन का चूर्ण डालकर खाने से आपको लाभ होगा। भूख के साथ-साथ यह शरीर में ब्लड की कमी को पूरा करने में भी मदद करता है।

छुहारा खाना फायदेमंद
dates to boost appetite

ऐसे लोगों को जिन्हें भूख नहीं लगती है, उन्हें छुहारे का सेवन जरूर करना चाहिए। छुहारा खाना महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इससे मासिक धर्म में भी आराम मिलता है। वहीं कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। इसके लिए छुहारे को हल्का-सा कूटकर दूध में उबाल लें और फिर दूध को छानकर पीने से यह आपकी भूख न लगने की समस्या को दूर करेगा। इससे आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत होगी।

Exit mobile version