Site icon Yashbharat.com

दिल्ली: मॉडर्न स्कूल समेत कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, समय से पहले की गई छुट्टी; जांच में जुटीं एजेंसियां

गुरुग्राम में दहशत: 6 स्कूलों और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी; 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से आया ईमेल

गुरुग्राम में दहशत: 6 स्कूलों और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी; 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से आया ईमेल

दिल्ली: मॉडर्न स्कूल समेत कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, समय से पहले की गई छुट्टी; जांच में जुटीं एजेंसियां

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लुटियंस दिल्ली के हुमायूं रोड स्थित सरदार पटेल विद्यालय (SPV) और आरएस (RS) जूनियर मॉडर्न स्कूल सहित दिल्ली के कई प्रमुख स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एहतियाती कदम उठाए और समय से पहले ही स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

स्कूल परिसरों में सघन जांच जारी, अब तक कुछ नहीं मिला

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और संबंधित स्कूल परिसरों में विस्तृत तलाशी अभियान शुरू किया।

स्कूल प्रिंसिपल ने अभिभावकों को भेजा ई-मेल

धमकी मिलने के तुरंत बाद आरएस जूनियर मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल ने अभिभावकों को ई-मेल जारी कर स्थिति से अवगत कराया।

प्रिंसिपल का संदेश:

“स्थिति की गंभीरता को देखते हुए और अपने विद्यार्थियों तथा स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए, हमने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को समय से पहले घर भेजने का निर्णय लिया है। कृपया अपने बच्चे को जल्द से जल्द स्कूल से ले जाने की व्यवस्था करें। सभी स्कूल बसें भी अपने निर्धारित समय से पहले रवाना की जा रही हैं। आपसे अनुरोध है कि शांत रहें, सहयोग करें और अपुष्ट अफवाहों पर ध्यान न दें।”

पुलिस और प्रशासन की अभिभावकों से अपील

बार-बार मिल रही इन धमकियों के कारण अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि पूर्व में मिली सभी धमकियां जांच के बाद फर्जी (Hoax) साबित हुई हैं।

दिल्ली पुलिस और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से घबराने के बजाय केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। साथ ही, सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी भी संदेश या अफवाह को शेयर न करने की हिदायत दी गई है।दिल्ली: मॉडर्न स्कूल समेत कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, समय से पहले की गई छुट्टी; जांच में जुटीं एजेंसियां

Exit mobile version