Shri Ram Utsav 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के बाद प्रभु श्री रामलला को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। ऐसे में राम मंदिर के लिए देश-विदेश से कई उपहार आ रहे हैं। माता सीता की जन्मभूमि नेपाल से भी भर-भर के उपहार अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या के दौरे के दौरान श्रीलंका से आए प्रतिनिधिमंडल अपने साथ अशोक वाटिका से एक चट्टान भी उपहार के रूप लेकर आए थे।
रामायण की बात करें तो श्रीलंका में अशोक वाटिका ही वह स्थान है जहां रावण ने माता सीता को रखा था। इसके अलावा बिहार के मिथिला से भी जनक दुलारी सीता माता और प्रभु राम के लिए खूबसूरत उपहार आ रहे हैं। ऐसे ही ना जाने देश भर में कहां कहां से अयोध्या के रोज उपहार पहुंच रहे हैं। आइए प्रभु श्री राम के लिए आ रहे उपहारों पर एक नजर डालते हैं।
2100 किलो का घंटा
भव्य राम मंदिर में 2100 किलो का घंटा लगाया जाएगा, जो मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा देगा। हालांकि, इसे बनाने में 2 साल से अधिक का वक्त लगा है और इसे बनाने में विशेष अष्टधातु का प्रयोग किया गया है। इस घंटे की ऊंचाई 6 फीट और चौड़ाई 5 फीट है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये है और इसकी आवाज कई किमी दूर तक सुनाई देगी।
108 फीट लंबी अगरबत्ती
गुजरात के बड़ोदरा से राम मंदिर के लिए 108 फीट लंबी अगरबत्ती भगवान राम के मंदिर में जलाने के लिए आई है। इस सुंदर और विशाल अगरबत्ती का वजन करीब 3600 किलो है। बताया जा रहा है कि एक बार जलाने के बाद यह अगरबत्ती करीब डेढ़ से 2 महीने तक जलेगी। इस अगरबत्ती की कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है।
मथुरा के 200 किलो लड्डू
कृष्ण भगवान की जन्मभूमि मथुरा से राम मंदिर के लिए 200 किलो लड्डू का नजराना अयोध्या पहुंचाआ जा रहा है। संख्या के तौर पर देंखे तोल यह लड्डू 1.11 लाख होंगे। यह लड्डू खास मेवा और मिसरी से तैयार किए जाएंगे।
1100 किलो का दीपक
प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दिन देश भर में घी के दीपक जलाए जाएंगे, लेकिन सबसे बड़ा दीपक जलेगा राम की अयोध्या में। बड़ोदरा के किसान अरविंद भाई पटेल ने 1100 किलो का यह विशालकाय दीपक अयोध्या के लिए भेजा है। मिट्टी और पंचधातु के प्रयोग से बने इस दीपक को एक बार में 850 लीटर घी डाला जा सकता है।
गुजरात से आया विशाल नगाड़ा
सोने की परत चढ़ा 56 इंच चौड़ा गुजरात के दरियापुर से आया नगाड़ा मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस नगाड़े को अखिल भारतीय दबगर समाज द्वारा तैयार किया गया है
44 फीट ऊंचा ध्वज
राम मंदिर के शिखर पर लगाने के लिए गुजरात में बना एक अनोखा ध्वज दंड आया है। इसकी लंबाई 44 फीट है और इसका वजन करीब साढ़े 5 टन है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल में इस ध्वज दंड को अयोध्या के लिए भेजा है।