Site icon Yashbharat.com

Mann Ki Baat @100 : “मन की बात मेरे लिए दूसरों के गुणों की पूजा करने की तरह ही रहा है” : 100वें एपिसोड में PM मोदी

5gqoa2ko mann ki

Mann Ki Baat @100 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Man ki Baat) के 100वें एपिसोड में देश और दुनिया भर में ‘मन की बात’ के श्रोताओं को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ मेरे लिए अहं से वयं की यात्रा है. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण न्यूयॉर्क (New York) में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हो रहा है. साथ ही इस क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इस कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग (live Screening) हो रही है. संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थाई मिशन ने एक ट्वीट में कहा है कि मन की बात एक राष्ट्रीय परंपरा है, जो लाखों लोगों को भारत की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करती है. भाजपा ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए खास तैयारी की है.

सार्वजनिक स्थानों में सुना जा रहा ‘मन की बात’ कार्यक्रम  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश भर में सुना जा रहा है. विभिन्न शहरों में सुना जा रहा है. बीजेपी ने इसके लिए देश भर में विशेष तैयारियां की हैं.

प्रतिभाओं को मिल रहा है सम्मान
यह कार्यक्रम लोगों की जिंदगी बदल रहा है और लोगों को अच्छे काम की ओर प्रेरित कर रहा है. कई कम्युनिटी इस कार्यक्रम के तहत लाभान्वित हो रहे हैं, देश की उन प्रतिभाओं के बारे में लोग जान रहे हैं, जिन्हें सही पहचान नहीं मिली थी. शोध रिपोर्ट ‘मन की बात: ए डिकेड ऑफ रिफ्लेक्शंस’ में इन बातों का जिक्र किया गया है.

2014 में शुरू हुआ था कार्यक्रम
‘मन की बात’ का प्रसारण 3 अक्टूबर, 2014 को शुरू हुआ था. इसे 52 भारतीय भाषाओं – बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है. 27 जनवरी, 2015 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

Exit mobile version