इन्द्रानगर में चाकूबाजी का फरार खूंखार अपराधी मनीष जायसवाल कुठला पुलिस की गिरफ्त में

इन्द्रानगर में चाकूबाजी का फरार खूंखार अपराधी मनीष जायसवाल कुठला पुलिस की गिरफ्त मे

 

कटनी -पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में करीब तीन माह पहले इन्द्रानगर में चाकूबाजी कराने वाले फरार मुख्य खूंखार अपराधी मनीष जायसवाल, जिसने पूर्व से दर्जनों अपराध घटित किये है उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है ।

घटना का विवरण – ज्ञातव्य हो कि सूचनाकर्ता उत्तम लौहार पिता सतीष लौहार उम्र 29 वर्ष सरला नगर थाना कुठला जिला कटनी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16/05/2026 की दरम्यानी रात्रि करीब 12:20 बजे वह अपने साथी विपिन पाण्डेय एवं सन्नी लोहार के साथ मोटर साइकिल से जा रहा था । इन्द्रानगर गली नम्बर 3 के पास दो तीन कुत्ते हम लोगो को काटने के लिये दौड़े तो हमने वही खड़ी सोलू से बोले की कुत्ता को सम्भालो हमको काटने के लिये दौड़ रहे है तभी सोलू कहने लगी की तुम यहाँ से क्यो निकलों कहकर माँ वहिन की गंदी गंदी गालियाँ देने लगी तभी वही पास खड़े आरोपी एवं उसके साथियों ने मारपीट की इसी दौरान एक युवक ने जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मारा किन्तु फरियादी ने बचने का प्रयास किया जिस कारण फरियादी के पुस्ट भाग पर चाकू लगा और आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई । रिपोर्ट पर चाकू से बार करने पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप मामले के आरोपीगण 1. जितेन्द्र उर्फ जित्तू ठाकुर पिता जगदीश सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी इन्द्रानगर गली नम्बर 3 थाना कुठला, 2. रवि सिंह ठाकुर पिता स्व0 मानसिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी शंकर टाकीज थाना कोतवाली जिला कटनी, 3. राजा उर्फ भवानीशंकर मिश्रा पिता विनोद उम्र 40 वर्ष निवासी इन्द्रानगर, 4. मनीष जयसवाल 5. सोलू उर्फ अमृता सिंह पति ब्रजभान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रानगर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था मामले का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल काफी समय से फरार चल रहा था । आज दिनांक 06/08/2026 को आरोपी मनीष जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 46 वर्ष निवासी जरवाही थाना माधवनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है ।

विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, आरक्षक बुद्धू कुमार एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

Exit mobile version