Site icon Yashbharat.com

Manipur Security Updates: मणिपुर में उग्रवादियों का काल बनेगी ‘CoBRA’- हिंसा के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; नक्सलियों को धूल चटाने वाले कमांडो पहली बार संभालेंगे मोर्चा

Global Terror Strike: अमेरिका का बड़ा एक्शन-नाइजीरिया में मारा गया ISIS का नंबर-2 कमांडर अबू-बिलाल; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीक्रेट ऑपरेशन का खुलासा

Global Terror Strike: अमेरिका का बड़ा एक्शन-नाइजीरिया में मारा गया ISIS का नंबर-2 कमांडर अबू-बिलाल; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीक्रेट ऑपरेशन का खुलासा

नई दिल्ली/इम्फाल: मणिपुर में पिछले कई महीनों से जारी जातीय हिंसा, उग्रवाद और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के दुर्गम और घने जंगलों में छिपे हथियारबंद गुटों के खिलाफ सर्जिकल और टारगेटेड ऑपरेशन चलाने के लिए सीआरपीएफ (CRPF) की विशेष ‘कोबरा’ (CoBRA) बटालियन की दो यूनिटों की तैनाती को हरी झंडी दे दी है। मई 2023 में मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद यह पहला मौका है, जब देश की इस बेहद खतरनाक और गोरिल्ला युद्ध में माहिर स्पेशल कमांडो फोर्स को पूर्वोत्तर के इस राज्य में भेजा जा रहा है।

 असम और पश्चिम बंगाल से कूच करेंगी ‘CoBRA’ की दो विशेष बटालियन

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) के मुख्यालय द्वारा भेजे गए रणनीतिक प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने गहन समीक्षा के बाद पूरी तरह मंजूर कर लिया है:

घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों में काल हैं ये कमांडो; जानें क्या है CoBRA?

मणिपुर का भूगोल काफी जटिल है। यहाँ के दूरदराज के इलाके घने जंगलों और ऊंची-नीची पहाड़ियों से घिरे हैं, जिसका फायदा उठाकर उग्रवादी गुट हमला करने के बाद छिप जाते हैं। ऐसे में कोबरा कमांडो की एंट्री गेम-चेंजर साबित होगी:

Manipur Security Updates: मणिपुर में उग्रवादियों का काल बनेगी ‘CoBRA’- हिंसा के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; नक्सलियों को धूल चटाने वाले कमांडो पहली बार संभालेंगे मोर्चा

Exit mobile version