Mangal Gochar 2025: किन राशि वालों पर बढ़ेगी टेंशन? जानें मंगल के गोचर का 12 राशियों पर शुभ- अशुभ असर

horoscope

Mangal Gochar 2025: किन राशि वालों पर बढ़ेगी टेंशन? जानें मंगल के गोचर का 12 राशियों पर शुभ- अशुभ असर। ज्योतिष में जहां सभी ग्रहों का अपना विशेष महत्व है, वहीं मंगल की अपनी अलग पहचान है। उनकी गणना ग्रहों के सेनापति के रूप में की जाती हैं।

Mangal Gochar 2025: किन राशि वालों पर बढ़ेगी टेंशन? जानें मंगल के गोचर का 12 राशियों पर शुभ- अशुभ असर

 

वह साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक है। उनका प्रभाव व्यक्ति को निडर और साहसी बनाता है। यही नहीं मंगल जब भी गोचर करते हैं, तो जातकों को भूमि-भवन की प्राप्ति से लेकर विरोधियों से राहत जैसे कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

 

वहीं एक बार फिर मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र की अहम घटनाओं में से एक है। बता दें, 7 दिसंबर 2025 को मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

 

वह शाम 7 बजकर 26 मिनट पर इस राशि में अपना स्थान लेंगे। उनके इस राशि में आने पर जहां कुछ राशियों का भाग्योदय होगा, वहीं कुछ लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए मंगल गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव जानते हैं।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। मंगल के प्रभाव से भूमि-वाहन लेने का सपना साकार होगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह अपनों का प्रेम सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों से राहत मिलेगी और आप निडर बनेंगे।

वृषभ राशि
मंगल का गोचर वृषभ राशि वालों के आठवें भाव में होगा। आपको धन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी नए काम में पैर रखना चुनौतियों से भरा हो सकता है। पुरानी बातों का भार मन पर रहेगा। किसी भी तरह की यात्रा न करें।

 

इसे भी पढ़ें-  वास्तु शास्त्र के अनुसार डाइनिंग रूम और रसोई में आईना लगाने के चमत्कारी लाभ: दोगुनी होती है घर की बरकत, दूर होते हैं वास्तु दोष

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को लाभ के नए मौके मिलेंगे। मंगल के गोचर से विरोधियों से भी आपको छुटकारा मिलेगा। इस समय करियर-कारोबार में अच्छे बदलाव आएंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। सपनों के पूरा होने जैसा आपको महसूस हो सकता है।