Site icon Yashbharat.com

महानदी पुल के पास मिला नर कंकाल, लगभग एक माह पूर्व हत्या की आशंका,मौक़े पर पहुंची पुलिस

2b71369031caefbeca6966e49e11a859

महानदी पुल के पास मिला नर कंकाल, लगभग एक माह पूर्व हत्या की आशंका,मौक़े पर पहुंची पुलि

कटनी। बरही थाना क्षेत्र के महानदी पुल के समीप आज सुबह एक युवक का कंकाल देखे जाने के बाद समूचे क्षेत्र में खलबली निर्मित हो गई। बताया जाता है की जिस समय लगभग 40 वर्षीय युवक का कंकाल नदी में देखा गया उस समय मृतक के हाथ पांव बंधे हुए थे। मृतक के हाथ पांव बंधे होने के कारण समूचे क्षेत्र में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

घटना के संबंध में बातचीत करते हुए विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने महानदी पुल के पास नदी में एक कंकाल को तैरते हुए देखा। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका प्रतीत होने के कारण विशेषज्ञों से स्थल निरीक्षण कराते हुए जांच कराई जा रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।

Exit mobile version