FEATUREDLatest

वीडियो बनाओ, चालान कटाओ: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का नया तरीका, पुलिस एप ऐसे करेगा काम

वीडियो बनाओ, चालान कटाओ: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का नया तरीका, पुलिस एप ऐसे करेगा काम

वीडियो बनाओ, चालान कटाओ: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का नया तरीका, पुलिस एप ऐसे करेगा काम। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर सड़क पर फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं। आम नागरिक अब ऐसे चालकों का फोटो या वीडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस के एम परिवहन एप पर अपलोड कर पुलिस की मदद कर सकेंगे।

एनआईसी द्वारा तैयार एम परिवहन एप का नया वर्जन केरल और ओडिशा के बाद अब छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है। इस एप के सिटिजन सेंटिनल (ट्रैफिक पहरी) पर अब कोई भी आम नागरिक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले, तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों, आम सड़क, नो पार्किंग जोन में पार्क वाहन, वाहन में गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालो का फोटो-वीडियो बनाकर रिपोर्ट कर सकता है।

आम लोग भी कर सकेंगे भागीदारी

ट्रैफिक पुलिस तत्काल ऐसे वाहन चालक का ई-चालान बनाकर मोबाइल नंबर या वाहन चालक के पते पर भेज कर वैधानिक कार्रवाई करेगी। एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि ट्रैफिक प्रहरी बनकर कोई भी आम नागरिक यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको का फोटो, वीडियो एप के जरिए उपलब्ध कराकर पुलिस की मदद कर सकता है।

 

Back to top button