माशिमं की बड़ी लापरवाही: 10वीं-12वीं के 15 हजार छात्रों की अंकसूचियों में ‘नियमित’ की जगह ‘स्वाध्यायी’ दर्ज, छात्र परेशान
माशिमं की बड़ी लापरवाही: 10वीं-12वीं के 15 हजार छात्रों की अंकसूचियों में ‘नियमित’ की जगह ‘स्वाध्यायी’ दर्ज, छात्र परेशान।मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसमें 10वीं और 12वीं के करीब 15 हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है।
माशिमं की बड़ी लापरवाही: 10वीं-12वीं के 15 हजार छात्रों की अंकसूचियों में ‘नियमित’ की जगह ‘स्वाध्यायी’ दर्ज, छात्र परेशान
हाल ही में घोषित किए गए परीक्षा परिणामों में कई ऐसे छात्र-छात्राओं की अंकसूचियों में गलती पाई गई है, जिन्होंने पूरे वर्ष नियमित रूप से स्कूल में पढ़ाई की थी, लेकिन उन्हें ‘नियमित’ की बजाय ‘स्वाध्यायी’ श्रेणी में दर्शा दिया गया है।
बोर्ड ने 12वीं का परिणाम 76.01 प्रतिशत और 10वीं का 73.42 प्रतिशत घोषित किया था। परिणाम जारी होने के बाद जब विद्यार्थियों ने अपनी अंकसूचियां देखीं, तो इस बड़ी त्रुटि का खुलासा हुआ। इसके बाद छात्र और अभिभावक चिंतित हो गए हैं।
इस मामले को लेकर स्कूल संचालकों ने भी माशिमं अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है और तत्काल सुधार की मांग की जा रही है।
अब विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करने वाली इस गलती को सुधारने के लिए बोर्ड की ओर से कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

