Site icon Yashbharat.com

बलौदा बाजार में बड़ी घटना, सतनामी समाज के आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियां समेत पूरी बिल्डिंग कर दी आग के हवाले

27702e0819e22212da41596a179ee9d61718023566928340 original

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सतनामी समाज के द्वारा किए जा रहे आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट‌ बिल्डिंग में आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि सरकारी दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियां समेत पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई है।‌

जानकारी के मुताबिक सतनामी समाज के लोग जैतखाम काटने के विरोध में आज कलेक्टर निवास का घेराव करने निकले हुए थे।  सुरक्षा को भेद कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गए और कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सतनामी समाज के सैकड़ो की संख्या में लोग कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के द्वारा कलेक्टर परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। गाड़ियों की आग इतनी भयंकर थी कि उस आग में कलेक्टरेट बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगी। आग लगने के बाद कलेक्टर कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित पीछे के दरवाजे से निकल गया।

बीते दिनों गिरोदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे‌ जाने के बाद सतनामी समाज के लोगों के द्वारा सीबीआई जांच की मांग की गई थी, जिसे लेकर समाज के लोग आज प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं इस पूरे मसले को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सतनामी समाज की मांग पर न्यायिक जांच की बात कही थी। जिसके बाद भी समाज‌के लोग आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का घिराव करने के लिए पहुंचे हुए थे।  सतनामी समाज के आस्था के प्रमुख केंद्र गिरोदपुरी धाम से यह पूरे मामले की शुरुआत हुई है। महकोनी गांव के पास गुरु घासीदास जी के श्रेष्ठ पुत्र गुरु अमरदास जी के नाम से अमर गुफा स्थित है। जहां रोजाना सुबह शाम पूजा की जाती है। यहां पर कई वर्षों से गुरुगद्दी और जैतखाम स्थापित है।‌ बताया जा रहा है कि बीते 15 मई की रात में असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित ढंग से तीन जैतखाम को आरी से काटकर उसे नीचे फेंक दिया था, जिसके बाद से यह पूरा विवाद शुरू हुआ है।

Exit mobile version