Site icon YASHBHARAT.COM

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा पर लोकायुक्त का बड़ा शिकंजा: भोपाल, पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में एक साथ दबिश; आय से अधिक संपत्ति मामले में 3 ठिकानों पर मिली बेहिसाब दौलत

images 32

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा पर लोकायुक्त का बड़ा शिकंजा: भोपाल, पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में एक साथ दबिश; आय से अधिक संपत्ति मामले में 3 ठिकानों पर मिली बेहिसाब दौलत

पचमढ़ी / छिंदवाड़ा / भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह लोकायुक्त भोपाल की टीम ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (पचमढ़ी) में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ (SDO) संजीव कुमार शर्मा (संजू शर्मा) के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। विशेष न्यायालय से सर्च वारंट और अनुमति मिलने के बाद लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित उनके आवासों पर दबिश दी है।

लोकायुक्त भोपाल के डीएसपी अजय मिश्रा के अनुसार, एसडीओ संजीव शर्मा के खिलाफ सेवा अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिस पर प्रकरण दर्ज कर यह कार्रवाई की गई है। अब तक की जांच में तीन प्रमुख शहरों में उनकी संपत्तियों का पता चला है, यहां स्थित उनके शासकीय आवास पर सुबह-सुबह टीम पहुंची और दस्तावेजों व संपत्तियों को खंगालना शुरू किया। यहां प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके निजी आवास पर लोकायुक्त की टीम कार्रवाई कर रही है, जहां से बड़ी मात्रा में संपत्ति और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। राजधानी भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भी लोकायुक्त टीम द्वारा सर्चिंग और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 फिलहाल तीनों स्थानों पर लोकायुक्त के अधिकारी घर में मौजूद बैंक खातों, जमीन-जायदाद के कागजात, नकदी और आभूषणों का मूल्यांकन कर रहे हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि सभी ठिकानों पर छानबीन पूरी होने के बाद ही कुल अर्जित चल-अचल संपत्ति का सही आंकड़ा और ब्योरा सामने आ सकेगा।

Exit mobile version