अवैध उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विजयराघवगढ़ के खिरवा में पोकलेन मशीन जब्त। कटनी जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम खिरवा में बंद पड़ी खदान में अवैध खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन को जब्त किया गया।
अवैध उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विजयराघवगढ़ के खिरवा में पोकलेन मशीन जब्त
यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग और संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा की गई। जांच के दौरान पाया गया कि पुरानी चूना खदान में बिना अनुमति के पत्थर और मलबे का अवैध उत्खनन किया जा रहा था।
अधिकारियों के अनुसार, चेन माउंटेन (पोकलेन) मशीन स्वीकृत सीमा से बाहर जाकर अवैध खनन में लगी हुई थी, जिसे मौके पर ही पकड़ा गया।कार्रवाई के दौरान संबंधित भूमि स्वामी और वाहन मालिक के बयान दर्ज किए गए हैं तथा उनके खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
खनिज विभाग की टीम ने मशीन को जब्त कर कैमोर थाने की अभिरक्षा में रखवाया है। इस कार्रवाई में राजस्व और पुलिस विभाग का भी सहयोग रहा।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

