Site icon Yashbharat.com

ऑपरेशन शिकंजा के तहत कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढीमरखेडा थाना क्षेत्र में 15 स्थानों पर दबिश, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Picsart 26 05 14 20 14 15 154

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

 

 

ऑपरेशन शिकंजा के तहत कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढीमरखेडा थाना क्षेत्र में 15 स्थानों पर दबिश, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्

 

कटनी -पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत थाना ढीमरखेडा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 15 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार पर सख्त प्रहार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।

 

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में विगत सप्ताह थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने कई आरोपियों के कब्जे से देसी प्लेन, लाल मसाला शराब, बीयर एवं कच्ची शराब की बड़ी मात्रा जब्त की।

 

कार्रवाई के दौरान महगंवा, इमलई, मुरवारी, दशरमन, कछारगांव, ठिर्री, झिन्नापिपरिया, अत्तरसूमा, देवरी, सनकुई एवं ढीमरखेडा क्षेत्र के कुल 16 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। जब्त की गई शराब में सैकड़ों पाव देसी शराब, कई बीयर बोतलें तथा कच्ची शराब शामिल है। सभी आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Exit mobile version