Site icon Yashbharat.com

रीवा के चोराहटा बायपास पर बड़ी दुर्घटना, दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 की मौत

1200 675 21667184 thumbnail 16x9 rwa aspera

रीवा। जिले के चोराहटा बायपास पर बड़ी दुर्घटना की खबर है। जानकारी के अनुसार चोराहटा बायपास के हाइवे पर शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे भीषण दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिडंत हुई. इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई. दोनों ट्रक के अंदर सवार ट्रक ड्राइवर और खलासी की अंदर ही जलकर मौत हो गई।

हादसे के बाद एक ट्रक का खलासी मौके से भागने में कामयाब हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और DIG साकेत पाण्डेय और एडिशनल एसपी पहुंचे. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया गया. वहीं क्रेन के माध्यम से फंसे दोनों ट्रकों को अलग किया गया. शव अभी ट्रकों के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि एक ट्रक चोरहटा बायपास से रातहरा की और जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक रातहरा बायपास से चोराहटा की ओर जा रहा था. इसी दौरान चोरहटा की ओर से जाने वाले ट्रक ने लापरवाही की और ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की उससे भीषण टक्कर हो गई।

Exit mobile version