Latest
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल

मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल

मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल
मुंबई। आर्थिक राजधानी मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग इलाके में रविवार तड़के गणेशोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कालाचौकी स्थित एक गणपति पंडाल के पास करंट लगने से एक आठ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।
तड़के 2:20 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, घटना कालाचौकी के दत्ताराम लाड मार्ग पर ‘कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल’ के पास रविवार तड़के करीब 2:20 बजे की है। उस समय गणपति बप्पा के दर्शन और उत्सव के चलते इलाके में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान अचानक फैले करंट की चपेट में कई लोग आ गए।
राहत व बचाव कार्य जारी हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से झुलसे हुए लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुँच गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर भीड़भाड़ वाले इलाके में करंट किस वजह से फैला और इसके पीछे किसकी लापरवाही थी।