FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
दतिया: पीतांबरा पीठ में निर्माणाधीन मुख्य द्वार ढहा, आठ पिलर गिरने से मची अफरा-तफरी
दतिया: पीतांबरा पीठ में निर्माणाधीन मुख्य द्वार ढहा, आठ पिलर गिरने से मची अफरा-तफरी
दतिया: पीतांबरा पीठ में निर्माणाधीन मुख्य द्वार ढहा, आठ पिलर गिरने से मची अफरा-तफरी। पीतांबरा मंदिर के निर्माणाधीन मुख्य द्वार के आठ पिलर बुधवार रात अचानक ढह गए। गनीमत यह रही कि उस दौरान निर्माण कार्य बंद हो चुका था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। निर्माणाधीन मुख्य द्वार का एक हिस्सा अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ भरभराकर ढहा तो मंदिर में मौजूद दर्शनार्थी भी दहल गए।
सभी जब निर्माण स्थल की ओर पहुंचे तो वहां गेट के लिए तैयार किए जा रहे 12 पिलरों में से आठ पिलर पूरी तरह ढहकर जमींदोज नजर आए। पीतांबरा पीठ पर यह निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष से चल रहा है। मुख्य द्वार के लिए इन पिलरों को तैयार किया जा रहा था।








