हाथरस भगदड़ हादसे का मुख्य आरोपी देवप्रकाश पकड़ा गया, अस्पताल में सरेंडर या गिरफ्तारी? अब अलग अलग दावे

images 48

हाथरस भगदड़ में सवा सौ से अधिक लोगों की जान चली इस घटना का मुख्य आरोपी पकड़ गया है। देव प्रकाश मधुकर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि हाथरस हादसे के बाद मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

अस्पताल में किया सरेंडर
सूत्रों से सामने आया है कि देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया है. दिल्ली के नजफगढ़ – उत्तम नगर के बीच के एक अस्पताल में यूपी की हाथरस पुलिस पहुंची थी, देव प्रकाश ने उनके सामने सरेंडर किया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हाथरस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  मुंबई की चकाचौंध छोड़ गोवा बसीं समीरा रेड्डी: 4 हजार वर्ग फीट का घर, बाग में उगते हैं एवोकाडो-काजू; अर्चना पूरन सिंह ने दिया 'होम टूर'