Mahua Moitra’s Membership Terminated: महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता समाप्त, वोटिंग के जरिए लिया यह फैसला
Mahua Moitra’s Membership Terminated: महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता समाप्त, वोटिंग के जरिए लिया यह फैसला लिया गया है। संसद में महुआ मोइत्रा की सदस्यता समाप्त की गई है । एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश है। कैश फॉर क्वेरी मामले को लेकर महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है। वोटिंग के बाद उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है
कैश फॉर क्वेरी मामले को लेकर टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. संसद के शीतकालीन सत्र के आज पांचवे दिन महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट पेश कर दी है। जिसमें महुआ की सांसदी खत्म करने की सिफारिश की गई है। इस रिपोर्ट में महुआ से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए ये भी लिखा गया है कि महुआ के खिलाफ लगे आरोप बेहद गंभीर हैं, ऐसे में उनपर एक्शन होना चाहिए।
रिपोर्ट के इन पन्नों में निलंबन की सिफारिश
रिपोर्ट पेश होने के बाद संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और नारे लगाए। आइए अब आपको एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट की कॉपी के वो दो पेज दिखाते हैं जिसमें महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई है वोटिंग के बाद उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है
पिछले महीने एथिक्स कमेटी ने भेजी थी रिपोर्ट
आपको बताते चलें कि महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट 10 नवंबर को ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास भेज दी थी. पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा अध्यक्ष बिरला के निर्देश पर पूरे मामले की जांच कर एथिक्स कमेटी ने लगभग 500 पन्नों की अपनी रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे तमाम मतभेदों के बावजूद एथिक्स कमेटी की बैठक में 6-4 के अंतर से मंजूर कर लिया गया था.