Mahila Kalyan Yojna Kyc: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी केजरीवाल सरकार, मुख्यमंत्री महिला कल्याण सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए यहां करें आवेदन
Mahila Kalyan Yojna Kyc: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी केजरीवाल सरकार, मुख्यमंत्री महिला कल्याण सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन यहां करें। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लाने की घोषणा की. 18 साल से ज्यादा उम्र वाली दिल्ली की हर महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.
हर महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपये देने का फैसला
अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की हर महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपये देने का फैसला किया है. वित्त मंत्री आतिशी ने बजट 2024-25 में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की. इसके तहत, 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल सरकार 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये की मासिक राशि देगी।
आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का 10वां बजट पेश
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को यह लाभ दिया जाएगा.’ आतिशी ने सोमवार (04 मार्च 2023 ) को 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. उन्होंने बताया कि 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी और 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है. 2014-15 में दिल्ली की GSDP 4.95 लाख करोड़ रुपए थी. पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
यह वित्त मंत्री आतिशी का पहला बजट भाषण था. उन्हें पिछले साल मार्च में दिल्ली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. उन्होंने अपने बजट भाषण में ‘राम राज्य’ की बात की. आतिशी ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का 10वां बजट पेश करते हुए कहा, “दिल्ली में ‘राम राज्य’ स्थापित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है लेकिन पिछले 9 वर्षों में बहुत कुछ किया जा चुका है.” दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8,685 करोड़ रुपये आवंटित किए. वहीं, शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

