Maharashtra Chunav Exit Poll: महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, INDIA गठबंधन को NDA से ज्यादा सीट
Maharashtra Chunav Exit Poll: महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, INDIA गठबंधन को NDA से ज्यादा सीट

Maharashtra Chunav Exit Poll: सातवें चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ ही लोकसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया आज खत्म हो गई है. इसके साथ ही टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र के सबसे सटीक एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम के मुकाबले एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में एनडीए को झटका लगता दिख रहा है.
महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन को NDA से ज्यादा सीट
टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में एनडीए को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. एग्जिट पोल में राज्य की 48 सीटों में से एनडीए को 22, इंडिया गठबंधन को 25 और अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है. पार्टियों की बात करें तो बीजेपी को 18, कांग्रेस को 05, शिवसेना 04, शिवसेना (उद्धव गुट) को 14, एनसीपी- 00, एनसीपी (शरद पवार गुट) को 06 और 01 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है.
दूसरे चरण में 8 सीटों पर 62.71 फीसदी पड़े थे वोट
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों पर भी मतदान हुआ था. इसमें 62.71 फीसदी वोट पड़े थे. जानिए किस सीट पर कितने फीसदी वोटिंग हुई थी.
टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में एनडीए को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. एग्जिट पोल में राज्य की 48 सीटों में से एनडीए को 22, इंडिया गठबंधन को 25 और अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है. पार्टियों की बात करें तो बीजेपी को 18, कांग्रेस को 05, शिवसेना 04, शिवसेना (उद्धव गुट) को 14, एनसीपी- 00, एनसीपी (शरद पवार गुट) को 06 और 01 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है.
लोकसभा चुनाव-2019 के रिजल्ट पर एक नजर
बीते लोकसभा चुनाव में एनडीए ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 41 सीटों पर कब्जा किया था. अकेले बीजेपी को 23 सीटें मिली थीं. उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना को 18 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को महज 05 सीटों से संतोष करना पड़ा था. कांग्रेस की बात करें तो उसके खाते में एक ही सीट गई थी. उसकी सहयोगी पार्टी एनसीपी को 4 सीटों पर जीत मिली थी.
-
तीसरे चरण में 11 सीटों पर 63.55 फीसदी हुआ था मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीटों पर भी वोटिंग हुई थी. इसमें 63.55 फीसदी मतदान हुआ था. जानिए किस सीट पर कितने प्रतिशत वोट पड़े थे.