Latest

महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध चुने गए MPCA अध्यक्ष, पिता ज्योतिरादित्य ने दिया आशीर्वाद- सबसे युवा अध्यक्ष बनने का गौरव

महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध चुने गए MPCA अध्यक्ष, पिता ज्योतिरादित्य ने दिया आशीर्वाद- सबसे युवा अध्यक्ष बनने का गौरव। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

29 साल के महान आर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुझ पर भरोसा जताया।

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन की पिछली कार्यकारिणी ने भी बहुत अच्छा कार्य किया और मेरा प्रयास होगा कि उन्हीं कार्यों को आगे ले जाते हुए मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा हूं। निर्विरोध निर्वाचन पर उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन एक परिवार है।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि