Site icon Yashbharat.com

महाकुंभ 2025: सीएम योगी कैबिनेट के साथ पावन स्नान करेंगे, सुधा मूर्ति करेंगी तर्पण

yogi GOVERMENT

महाकुंभ 2025: सीएम योगी कैबिनेट के साथ पावन स्नान करेंगे, सुधा मूर्ति करेंगी तर्पण।महाकुंभ का आज दसवां दिन है। दिन भर उत्साही श्रद्धालुओं के पावन स्नान के साथ ही आज का दिन सरकारी गतिविधियों से  हलचल भरा रहने वाला है। आज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैविनेट बैठक करेंगे और फिर पानव स्नान। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगी।

महाकुंभ 2025: सीएम योगी कैबिनेट के साथ पावन स्नान करेंगे, सुधा मूर्ति करेंगी तर्पण

द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का आह्वान

द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा है कि हम यहां धर्म की रक्षा के लिए हैं। सभी का मुख्य उद्देश्य धर्म का प्रचार-प्रसार है ताकि आने वाली पीढ़ी हमारे धर्म के बारे में अधिक समझ सके। आप यहां एकता देख सकते हैं। इस तरह से विविधता में एकता साबित की जा सकती है। सनातन बोर्ड का गठन किया जा रहा है ताकि धार्मिक मामलों में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न हो। हमारे मंदिर राज्य के नियंत्रण में हैं और हम उन्हें वापस चाहते हैं।

विदेशी आध्यात्मिक नेताओं को भाया महाकुंभ

महाकुंभ विदेशी आध्यात्मिक नेताओं पर भी गहरी छाप छोड़ रहा है। वे सनातन धर्म की जयकार कर रहे हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version