महाआर्यमन सिंधिया का ‘अमेज़न’ धमाका: Ethara AI और AWS के बीच बड़ी डील; भारत बनेगा ऑटोनॉमस एआई सिस्टम का ग्लोबल हब। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और उभरते हुए उद्यमी महाआर्यमन सिंधिया ने तकनीकी क्षेत्र में एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि हासिल की है। महाआर्यमन की स्टार्टअप कंपनी Ethara AI ने विश्व की सबसे बड़ी क्लाउड सेवा प्रदाता कंपनी Amazon Web Services (AWS) के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत को ‘इंटेलिजेंट एजेंट’ और ‘ऑटोनॉमस सिस्टम’ के विकास का केंद्र बनाना है।
अमेज़न हेडक्वार्टर में हुई हाई-लेवल मीटिंग
महाआर्यमन सिंधिया और उनके को-फाउंडर सूर्यांश राणा ने सिएटल स्थित अमेज़न मुख्यालय में AWS के वाइस प्रेसिडेंट (एजेंटिक एआई) स्वामी शिवसुब्रमण्यन और स्टार्टअप हेड श्रीराम संथानम के साथ चर्चा की। इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा Agentic AI के भविष्य और एंटरप्राइज वर्ल्ड में इंटेलिजेंट एजेंट्स की भूमिका को तय करना था।
साझेदारी के 4 क्रांतिकारी कदम:
- इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग: दोनों कंपनियां मिलकर भारत में ऐसे सिस्टम तैयार करेंगी जो अगली पीढ़ी के इंटेलिजेंट एजेंट्स को पावर देंगे।
- रीइन्फोर्समेंट लर्निंग: एडवांस इवैल्यूएशन सिस्टम और लर्निंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए दोनों कंपनियां संसाधनों का साझा सहयोग करेंगी।
- स्केलेबिलिटी: फ्रंटियर इंटेलिजेंस के लिए स्केलेबल ट्रेनिंग एनवायरमेंट तैयार किया जाएगा, जिससे एआई मॉडल्स को बड़े स्तर पर ट्रेन किया जा सके।
- स्टैटिक से ऑटोनॉमस: यह सहयोग व्यवसायों को पुराने एआई वर्कफ़्लो से निकालकर पूरी तरह स्वायत्त (Autonomous) सिस्टम की ओर ले जाएगा।
“भारत बने एआई का निर्माता” – महाआर्यमन
महाआर्यमन सिंधिया का मानना है कि यदि भारत एआई का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, तो उसे इसका सबसे बड़ा निर्माता भी होना चाहिए। उनकी यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘एआई फॉर इंडिया’ के विजन को वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान कर रही है।

