नवरात्र पर मां जगत जननी की महाआरती, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामन
कटनी। शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नई बस्ती स्थित जगमोहनदास वार्ड में सरस्वती स्कूल के समीप मां जगत जननी की महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी अरुण चक्रवर्ती ने विधि-विधान से मां की महाआरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां जगत जननी की आराधना की। धार्मिक वातावरण के बीच माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन में स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर मनी शुक्ला, ऋतिक निषाद, रोशन निषाद, रोहित निषाद, आशु कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, साहिल कुशवाहा, मनीष निषाद, ललन भाई, अनुज निषाद, राहुल निषाद, मनीष कुशवाहा, शोभित कुशवाहा, नमन निषाद और राहुल कोस्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











