Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश बनेगा वेलनेस टूरिज्म हब, योग-आयुर्वेद केंद्रों से बढ़ेगा स्वास्थ्य पर्यटन, 50-50 बिस्तरों के दो आयुष अस्पताल उज्जैन और खजुराहो में खुलेंगे

MP Ayurvedic College: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: सीएम मोहन यादव ने नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की, 5 शहरों में होगी शुरुआत

भोपाल। मध्य प्रदेश बनेगा वेलनेस टूरिज्म हब, योग-आयुर्वेद केंद्रों से बढ़ेगा स्वास्थ्य पर्यटन, 50-50 बिस्तरों के दो आयुष अस्पताल उज्जैन और खजुराहो में खुलेंगे।  मध्य प्रदेश को वेलनेस टूरिज्म या स्वास्थ्य पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की कवायद तेज हुई है। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह में आयुष और पर्यटन विभाग के बीच नया करार हुआ है। इसके तहत प्रदेश में 12 नये आयुष वेलनेस केंद्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि इन केंद्रों पर दुनिया भर के लोग आएंगे।

योजना के तहत 50-50 बिस्तरों के दो आयुष अस्पताल उज्जैन और खजुराहो में खुलेंगे। वहीं 10 जिलों (पचमढ़ी, मंदसौर, आगर-मालवा, सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, बालाघाट, मुरैना, झाबुआ और शुजालपुर) में 10-10 बिस्तरों वाले आयुष केंद्र खोले जाने हैं। ये वेलनेस सेंटर ऐसे पर्यटन स्थलों पर बनाए जा रहे हैं, जहां सबसे अधिक देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं।

Exit mobile version