Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने नवागत कलेक्टर से भेंट कर कर्मचारी हितैषी मांग रखी

IMG 20250926 WA0055

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने नवागत कलेक्टर से भेंट कर कर्मचारी हितैषी मांग रख

कटनी-मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज संघ के पदाधिकारी अजय गौतम उप प्रांताध्यक्ष सौरभ सिंह जिला सचिव मनोज श्रीवास जिला महामंत्री नीलेश पौराणिक कमलेश पांडे शत्रुघन यादव अजीमुद्दीन शाह हरीश बैन भागीरथ तिवारी धर्मेंद्र राज राकेश जसूजा बालकदास नरेश राठौर सुशील यादव बलराम सिंह ने नवागत जिला कलेक्टर आशीष तिवारी एवं अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर फूलमाला से स्वागत सम्मान किया गया और कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर चर्चा कर निराकरण करने हेतू एक मांग पत्र जिसने नियमित भृत्य से साफ सफाई झाड़ू पोंछा का कार्य नहीं लिए जाने स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अवकाश का लाभ शासन नियमानुसार दिया जाए अंशकालीन कर्मचारी को श्रम विभाग से निर्धारित न्यूनतम वेतन मिले आउट सोर्स को प्रत्येक माह की 05 तारीख तक वेतन दिया जाए रसोईया बहनों को प्रत्येक माह मानदेय का समय पर भुगतान हो सके आदि के समाधान हेतु सौंपा गया जिसे जिला कलेक्टर ने शीघ्र समाधान करने हेतू आश्वासन दिया है ।

Exit mobile version