Latest

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती: 7500 पदों पर होंगी नियुक्तियां, जवान शहीद होता है तो परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती: 7500 पदों पर होंगी नियुक्तियां, जवान शहीद होता है तो परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि

...
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती: 7500 पदों पर होंगी नियुक्तियां, जवान शहीद होता है तो परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने पुलिस भर्ती के साथ उनके ये आवास की सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है।
 मध्‍य प्रदेश मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि मप्र पुलिस को सशक्त बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए बजट में साढ़े 10 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। मध्‍य प्रदेश में पुलिस कर्मियों के लिए इस वर्ष 25 हजार आवास बनाने का लक्ष्य है, जिनमें से 12 हजार आवास बना लिए गए हैं। पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि मध्‍य प्रदेश के हर जिले में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड दल कार्य करेगा। स्वर मेघ के तहत प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम के सहभागी प्रत्येक सदस्य को 11-11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में स्वर मेघ कार्यक्रम के तहत मप्र पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कार्यक्रम का श्रवण किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर और महापौर मालती राय उपस्थित थीं। प्रदेश में करीब 330 पुलिसकर्मी पुलिस बैंड के सदस्य के रूप में प्रशिक्षित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें-  शब-ए-बारात पर हलवा बनाने की परंपरा: जानें इसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में
भोपाल में बनेगा 50 बिस्तर क्षमता वाला पुलिस अस्पताल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा भोपाल में 50 बिस्तर क्षमता के पुलिस अस्पताल का भी लोकार्पण किया जाएगा। यदि मध्यप्रदेश पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो एक करोड़ रुपए की राशि में से 50 प्रतिशत पत्नी और 50 प्रतिशत की राशि माता-पिता को प्रदान की जाएगी।
मुख्‍यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पुलिस ने निश्चित समय में थानों की सीमाओं का भी पुनर्निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि मुझे इस बात की भी प्रसन्नता है कि पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को किया है, जिससे 22 हजार गांवों को इसका लाभ मिलेगा।
 
Show More
Back to top button