Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने रखी मांगे

IMG 20260108 WA0030

कटनी (YASH BHARAT.COM)। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ कटनी ने गत दिवस अल्प वेतन भोगी, स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन एवं सुरक्षा श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने बताया कि प्रदेश के स्थाई कर्मियों को पुनरीक्षित सातवां वेतन वेतनमान एवं शासकीय कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधा, अवकाश, अनुग्रह राशि जैसी समस्त मूलभूत सुविधाएं दी जाए। प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी सुरक्षा श्रमिकों की योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों की पूर्ति में प्राथमिकता देते हुए उन्हें नियमित किया जाए। अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालिक मानते हुए योग्यता प्रस्ताव को दृष्टिगत रखते हुए नियमितीकरण किया जाए। श्री तिवारी ने आगे बताया कि उपरोक्त वर्ग का कर्मचारी बहुत ही अल्प वेतन में विगत 15 से 25 वर्षों से लगातार इस आशा से सेवा कर रहा है कि उन्हें नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। प्रदेश के समस्त कर्मचारियों में अपने भविष्य को लेकर असंतोष एवं हताशा व्याप्त है इसलिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से कर्मचारी हित में समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया है। इस दौरान मुख्य रूप से भागीरथ तिवारी जिला अध्यक्ष मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला कटनी, बबलू चौधरी जिला उपाध्यक्ष, बखत सिंह जिला महामंत्री, राम अवतार विश्वकर्मा तहसील अध्यक्ष, नीरज पटेल, वीर सिंह तहसील अध्यक्ष, विकास दुबे तहसील अध्यक्ष, शैलेष बर्मन सचिव, मौसम केवट, अरविंद उपाध्याय, अंजू माली महिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष, दयाशंकर साकेत, नीलेश पौराणिक, बालक दास रजक, अरुण मिश्रा, रूचि विश्वकर्मा, कमल सिंह उपस्थित थे।

Exit mobile version