Madhya Pradesh News: भोपाल। प्रदेश में 15 जून से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद होगी। इसके लिए किसानों का पंजीयन आठ जून से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर शाम अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया। वहीं, यह भी तय किया गया कि चना की समर्थन मूल्य पर खरीद 15 जून तक जारी रहेगी ।
इसे देखते हुए फिर से प्रस्ताव भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि इसे अनुमति मिल गई है। उधर, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में मूंग की खरीद करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि मूंग की गिरती कीमतों से किसान चिंतित न हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद की जाएगी। चने की खरीद की अंतिम तारीख भी 15 जून कर दी है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि सात हजार 196 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मूंग खरीदी जाएगी। इससे न सिर्फ बाजार में तेजी आएगी बल्कि किसानों को उपज का उचित मूल्य भी मिलेगा।
