Madhya Pradesh Live Updates News : सिंगरौली जिले अवैध रेत पकड़ने गए खनिज अमले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक रेत माफिया के हमले में बरगमा थाना इलाके के राजासरई के पास खनिज इंस्पेक्टर सहित एक सैनिक और चालक घायल हो गए। खनिज इंस्पेक्टर को सिर गंभीर चोट लगी है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बालाघााट जिले में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव आया
बालाघाट में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया की देर रात में आईसीएमआर लैब जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बालाघाट जिले में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह मरीज सीआरपीएफ की भरवेली स्थित बटालियन का जवान है, जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आए जवानों के संपर्क में था। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव इस नए मरीज को उपचार के लिए डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में भर्ती करा दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 40 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, इनमें से 20 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
सांवेर में कोरोना विस्फोट
सांवेर के केसरीपुरा के वार्ड नंबर 13 में हुआ कोरोना विस्फोट हुआ है। गौरतलब है कि 3 जुलाई को केसरी पूरा की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य टीम ने परिवार के 13 लोगों की सेंपलिंग करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट कल देर रात जारी हुई जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम केसरीपुरा में पहुंची और एक और गली को सील कर दिया गया और सभी पॉजिटिव को अरविंदो अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीधी जिले में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज
सीधी में सोमवार को फिर एक साथ मिले पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। महामारी की चपेट में जिले भर में 27 लोग पीड़ित हुए हैं, 18 मरीज स्वस्थ्य होकर जा चुके है। यहां कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों को की संख्या हुई आठ है। कल एक दिल्ली से आए एनएएफ जवान की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
बड़वानी में 7 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
बड़वानी में 7 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें बड़वानी के 4 और पानसेमल का एक मरीज है। बड़वानी के साईं नाथ कॉलोनी की 28 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय बालिका, 16 वर्षीय बालिका एवं 12 वर्षीय बालक पॉजिटिव मरीजों में शामिल हैं। इसी प्रकार पानसेमल की 42 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बड़वानी में पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है।
नरसिंहपुर में 2 कोरोपा पॉजिटिव मरीज मिले
नरसिंहपुर के गाडरवारा में 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गाडरवारा जगदीश वार्ड निवासी और सुभाष वार्ड निवासी निवासी दोनों लोगों को कोविड केयर सेंटर गाडरवारा में शिफ्ट किया गया है। दो नए मरीजों को मिलाकर अब जिले में मरीजो की संख्या 34 हो गई है। जिसमें एक्टिव केस 5 हो गए है।

