जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने तालाब सफाई दीवार लेखन योग्यभास कर जल बचाने किया प्रेरित
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने तालाब सफाई दीवार लेखन योग्यभास कर जल बचाने किया प्रेरित
कटनी -कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरसिमरन प्रीत कौर एवं जन अभियान परिषद जिला कटनी जिला समन्वयक डॉ.तेजसिंह केशवाल , ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्र जी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18 अप्रैल को जल गंगा संवर्धन अभियान (द्वितीय चरण के अंतर्गत पहाड़ी सेक्टर- 4 के आदर्श ग्राम बंडा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण तलाब के पास आम के पेड़ के नीचे -चौपाल लगाई गई जिसमें ब्लॉक कटनी के ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिसमें उन्होंने अभियान में की जाने वाली गतिविधियों और जल को अधिक से अधिक बचाने के लिए ग्राम वासियों को संदेश दिया
द्वितीय चरण में-ध्यान एवं योग जीवन के लिए जितना आवश्यक है उसी प्रकार जीवन जीने के लिए जल अति आवश्यक है तो ध्यान करके जल बचाने का संदेश दिया गया तृतीय चरण-तालाब के घाट में श्रमदान कर तालाब के घाट को साफ किया गया। चतुर्थ चरण में-जल बचाने के एवं दूसरों को जल बचाने के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ ग्रहण किया गया।
पंचम चरण में -दीवाल लेखन कर जागरूकता का संदेश दिया गया कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्र सर जी एवं मंथन विकास समिति के सचिव हीरामणि हल्दकार एवं परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम – छात्रा स्वार्थी हल्दकार, सिया हल्दकार, माया प्रजापति, प्रीति विश्वकर्मा, वंशिकाविश्वकर्मा, एवं छात्र-बृज बिहारी, देवराज विश्वकर्मा, सचिन द्विवेदी, एवं ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे ।

