Site icon Yashbharat.com

Madhya Pradesh BJP: मध्‍य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को, वर्चुअल शामिल होंगे पदाधिकारी

images 55

Madhya Pradesh BJP: भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लंबे समय बाद गुरुवार को आयोजित हो रही है। जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारी ऑनलाइन शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री रघुवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल करेंगे और समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्ण्ाु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, सह संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विष्णु दत्त शर्मा की नियुक्ति के बाद प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक हो रही है। जिसमें कोरोना काल में दिवंगत नेताओं और जनता को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्ताव लाया जा रहा है। पहले सत्र में शर्मा का संबोधन होगा। फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा। दूसरे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके तहत देश व प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, भाजपा और विपक्षी दल पर चर्चा होगी। अगले सत्रों में कोरोना काल में केंद्र और राज्य सरकार और संगठन ने क्या किया, उस पर बात होगी।

प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत सिंह,शरदेंदू तिवारी और रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में अन्य दल क्वारंटाइन हो गए थे। वे बस इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ही काम कर रहे थे, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर काम किया। इस दौरान प्रबोधन कार्यक्रम भी होगा। सिंह ने बताया कि एक से 15 जुलाई के बीच जिलों में जिला कार्यसमिति और प्रदेश में स्थित 1070 मंडलों में कार्यसमिति की बैठकें 31 जुलाई तक कराई जाएंगी।

दिल्ली से बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री प्रदेश से चुने गए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, प्रहलाद पटेल, धर्मेन्द्र प्रधान, फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रहेंगे।

Exit mobile version