katniमध्यप्रदेश

पशु सेवा में उत्कृष्ठ कार्य पर माँ लक्ष्मी गौसेवा समिति को किया गया सम्मानित

पशु सेवा में उत्कृष्ठ कार्य पर माँ लक्ष्मी गौसेवा समिति को किया गया सम्मानि

कटनी-भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समाज में गौसेवा एवम सर्प सेवा के कार्य देखते हुये प्रभावित होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम घंटाघर में खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक रामरतन पायल,पार्षद सोनू बहरे,आशीष गुप्ता के उपस्थित मे गौसेवा, मानव सेवा, एवम सर्प सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए माँ लक्ष्मी गौसेवा समिति को सम्मानित किया गया है। संस्था के अध्यक्ष सतीश सोनी ने कहा कि
यह सम्मान हमारी संस्था से जुड़े हुए सभी सदस्यों का है,जिन्होंने सामाजिक कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्षरूप से अपनी सेवाये दी है। इस सम्मान के लिए भविष्य में भी हमारी संस्था के द्वारा ऐसे ही मानव सेवा, पशु सेवा एवं अन्य सामाजिक सेवा का कार्य हम सभी के सहयोग से निरंतर जारी रहेगा।

Back to top button