जैन टेलेंट अवार्ड में बड़गांव के लकी जैन हुए सम्मानित, गुजरात के अहमदाबाद में हुआ विशेष सम्मान,भजनों में शब्दों के चयन पर मिला सम्मान

जैन टेलेंट अवार्ड में बड़गांव के लकी जैन हुए सम्मानित, गुजरात के अहमदाबाद में हुआ विशेष सम्मान,भजनों में शब्दों के चयन पर मिला सम्मा
कटनी -जिले के रीठी तहसील अंतर्गत बड़गांव निवासी युवा दीपक जैन ‘लकी’ को गुजरात में जैन टेलेंट अवार्ड 2026 से नवाजा गया है। लकी जैन को मिली इस उपलब्धि ने समूचे जिले को गौरवान्वित किया है। जैन टेलेंट अवार्ड मुख्य रूप से समाज में विशिष्ट योग्यता वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। यह सम्मान विशेष रूप से समाजसेवा, जनकल्याण, व्यावसायिक उत्कृष्टता, शैक्षणिक उपलब्धि, तथा किसी सामाजिक क्षेत्र में किए सफल नवाचार एवं विशेष योग्यता रखने वाले युवाओं को मिलता है। बड़गांव निवासी दीपक जैन ‘लकी’ को उनके द्वारा लिखे गए प्रमुख जैन भजनों के लिए यह सम्मान मिला है। बताया गया कि लकी जैन काफी समय से जैन भजनों में अपने शब्दों के चयन के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा लिखे गए कई भजन विभिन सोसल मीडिया माध्यमों पर काफी वायरल हैं।








