Site icon Yashbharat.com

एलपीजी सब्सिडी का पैसा अटका? ई-केवाईसी और बैंक खाते से जुड़ी इन गलतियों के कारण रुक सकती है आपकी सब्सिडी

69b26a4598183 lpg gas crisis 122447898 16x9 1

एलपीजी सब्सिडी का पैसा अटका? ई-केवाईसी और बैंक खाते से जुड़ी इन गलतियों के कारण रुक सकती है आपकी सब्सिडी

नई दिल्ली: अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं और आपके एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी बैंक खाते में नहीं आई है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। लाभार्थी अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी सब्सिडी का स्टेटस चेक कर सकते हैं और पैसा न आने की सही वजह जान सकते हैं। 

ऐसे चेक करें अपनी सब्सिडी का स्टेटस

सब्सिडी से जुड़ी स्थिति जांचने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट MyLPG.in पर जाएं।

  2. अपनी गैस प्रदाता कंपनी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) का चयन करें।

  3. मेनू में दिए गए ‘Give your Feedback Online’ विकल्प पर क्लिक करें।

  4. इसके बाद LPG श्रेणी चुनकर ‘Subsidy Related (PAHAL)’ विकल्प में जाएं और ‘Subsidy Not Received’ पर क्लिक करें।

  5. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें; इसके बाद आपकी सब्सिडी के भुगतान का पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

सब्सिडी का पैसा अटकने की प्रमुख वजहें

यदि आपका सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है, तो इसके पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

यदि सभी जानकारियां सही होने के बावजूद खाते में पैसा नहीं आता है, तो उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस कंपनी के कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Exit mobile version