Site icon Yashbharat.com

LPG Rate मोदी सरकार की 200 रुपए छूट के बाद 14.2 किलोग्राम वाले LPG cylinder की कीमत आज से कम होकर लगभग 900 रुपए होगी

images 95

LPG Rate घरेलू एलपीजी के दामों में एक मुश्त 200 रुपए की छूट केंद्र सरकार ने दी है। यह छूट आज मतलब रक्षाबंधन के दिन से ही लागू होगी। वहीं उज्ज्वला योजना के कनेक्शन को 400 रुपए तक कि छूट मिलेगी। मोदी सरकार ने जनता को कल बड़ी राहत देते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की है। केंद्र सरकार ने Raksha Bandhan के त्योहार से पहले देश की सभी महिलाओं को यह खास तोहफा दिया है।

इसके अलावा सरकार ने 200 रुपये की अतिरिक्त छूट उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को भी दी है। आपको बता दें कि Ujjwala Yojana के तहत आने वाले सभी लाभार्थियों को सरकार की ओर से 200 रुपये की छूट पहले से दी जा रही थी जो अब बढ़कर 400 रुपये हो गई है।

नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG cylinder की कीमत फिलहाल 1,103 रुपये है जो कल यानी बुधवार से कम होकर 903 रुपये हो जाएगी। वहीं मुंबई में फिलहाल एलपीजी की कीमत 1,102 रुपये है जो कल घटकर 902 रुपये हो जाएगी।

उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए, प्रति सिलेंडर 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का भी एलान किया गया है जिसके बाद अब उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले cylinder की कीमत 703 रुपये हो जाएगी। सरकार के इस निर्णय की घोषणा करते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य परिवारों को राहत प्रदान करना है।

इससे पहले 1 अगस्त को देश की तेल कंपनियों ने commercial lpg cylinder के दामों को 100 रुपये कम किया था। हालांकि, उस वक्त घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया की सरकार अतिरिक्त 75 लाख उज्ज्वला कनेक्शन प्रदान करेगी, जिससे कुल पीएमयूवाई (PMUY) लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है। इस योजना में मूल रूप से गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देना है।

Exit mobile version