LPG News Today: 5KG छोटू सिलेंडर से राहत, जानें कैसे और कहां खरीदें-PNG एलपीजी से 20% सस्ती
LPG News Today: 5KG छोटू सिलेंडर से राहत, जानें कैसे और कहां खरीदें-PNG एलपीजी से 20% सस्ती।खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न हुई एलपीजी आपूर्ति संकट के बीच केंद्र सरकार ने आमजन को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब बाजार में 5 किलोग्राम का “छोटू गैस सिलेंडर” उतारा गया है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता में सहूलियत मिलेगी।
LPG News Today: 5KG छोटू सिलेंडर से राहत, जानें कैसे और कहां खरीदें-PNG एलपीजी से 20% सस्ती
ग्वालियर जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया के अनुसार, इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उपभोक्ताओं को ‘छोटू’ सिलेंडर खरीदने के लिए किसी पारंपरिक गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति केवल आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र दिखाकर यह सिलेंडर खरीद सकता है।
यह सिलेंडर गैस एजेंसियों के अलावा पेट्रोल पंप, किराना दुकानों और बर्तन की दुकानों पर भी उपलब्ध रहेगा, जिससे इसकी पहुंच आम लोगों तक आसानी से हो सकेगी।
कीमत की बात करें तो इंडेन के 5 किलोग्राम भरे सिलेंडर की कीमत 1642 रुपये तय की गई है, जबकि रिफिल 645 रुपये में कराया जा सकेगा। भारत गैस का ‘छोटू’ सिलेंडर अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से उपलब्ध होगा।
वहीं, गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम करने के लिए ग्वालियर के करीब 60 प्रतिशत हिस्से में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा भी विकसित की जा चुकी है। अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा इसकी सप्लाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, PNG एलपीजी के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत सस्ती और अधिक सुरक्षित विकल्प है।
प्रशासन का मानना है कि ‘छोटू’ सिलेंडर और PNG जैसी सुविधाएं आमजन को गैस संकट के दौरान बड़ी राहत देंगी।

