LPG Cylinder एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ता को मिली ये राहत

LPG Cylinder: केंद्र सरकार आम आदमी को बड़ी राहत दी है। सरकार रसोई गैस सिलेंडर को लेकर नियम बदलने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक ग्राहक अब किसी एक डीलर के बदले एक साथ तीन डीलर से गैस बुक कर सकेंगे। अक्सर एक डीलर के साथ एलपीजी उपलब्धता पर परेशानी होती है। ग्राहकों को नंबर लागने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता है। ऐसे में जहां पहले मिल जाएं उस नजदीकी डीलर से भी एलपीजी सिलेंडर ले सकेंगे। ऑयल सेक्रेटरी तरुण कपूर ने कहा गर्वनमेंट कम दस्तावेज में रसोई गैस कनेक्शन देने की तैयारी कर रही।

बदले नियमों में एड्रेस प्रूफ के बिना भी कनेक्शन देने की योजना चल रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र जरूरी होता है। इसके बिना सिलेंडर लेना कठिन है। हालांकि सबके पास यह डॉक्यूमेंट नहीं होता और गांवों में इसे बनवाना मुश्किल होता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में तरुण ने कहा कि पिछले चार साल में 8 करोड़ एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन दिए गए हैं।

Exit mobile version