LPG सिलेंडर 122 रुपये तक हुआ सस्ता, जानें आपको कितनी मिली राहत
Lpg
LPG Latest Price June 2021: एक जून को गैस सिलेंडर की कीमतों में हुए बदलाव की वजह से एलपीजी की कीमत दिल्ली में 122 रुपये सस्ती हो गई।
इस कटौती से आपको खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कटौती 19 किलो वाले सिलेंडर में की गई है।
मई में यह 1595 रुपये 50 पैसे का था। इंडियन ऑयल की की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब इसका रेट 1473.5 रुपये रह गया है।
एलपीजी गैस की कीमत एक जून से
महीना
दिल्ली
कोलकाता
मुंबई
चेन्नई
मई 1, 2021
1595.5
1667.5
1545
1725.5
अप्रैल 1, 2021
1641
1713
1590.5
1771.5
मार्च 1, 2021
1614
1681.5
1563.5
1730.5
फरवरी 25, 2021
1519
1584
1468
1634.5
फरवरी 15, 2021
1523.5
1589
1473
1639.5
February 4, 2021
1533
1598.5
1482.5
1649
स्रोत: IOC
जहां तक 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात है तो मई में भी इसके दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।
गैर सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेंडरों की कीमत (Rs./14.2 kg cylinder)