Site icon Yashbharat.com

बरही में भी धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, राम मंदिर से विजयनाथ धाम तक निकली गई शोभायात्रा 

IMG 20250501 WA0025

कटनी/बरही। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव तहसील ब्राह्मण समाज बरही द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बरही सहित आसपास के गांव छिंदहाई पिपरिया ,नदावन, पिपरिया कला,‌ सलैया सिहोरा, कुआं, गैरतलाई, इटौरा समेत कई गांवों से सैकड़ों विप्रजन और माताओं और बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन से की गई। इसके बाद भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद संगठन के महत्व और विश्व कल्याण के लिए ब्राह्मणों के योगदान पर विभिन्न वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक़म का सफल संचालन नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिवेदी डब्बू ने किया। इसके बाद शोभा यात्रा राम मंदिर से बाजार होते हुए विजयनाथ धाम तक निकाली गई। बरही के समाजसेवी नटराज फिलिंग के संचालक अशोक वर्मा, रमेश गुप्ता, अजीत गुप्ता और मस्तराम ताम्रकार द्वारा विप्रजनों का स्वागत मंदिर परिसर में किया गया।प्रसाद व्यवस्था विष्णु सोनी, अजय पाठक द्वारा की गई। नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल द्वारा बीच बाजार में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रामलाल तिवारी द्वारा कमानिया गेट में विप्रजनो का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का नगर वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा और जलपान से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अध्य्क्ष रमेश तिवारी, ब्राह्मदत्त तिवारी, प्रभुदत्त तिवारी, अरविन्द तिवारी, डॉ रामप्रकाश तिवारी, प्रभाकर तिवारी, अधिवक्ता आलोक त्रिवेदी, विनोद त्रिपाठी, डॉ रज्जन मिश्रा, उत्तम शर्मा, रोहित दुबे, सुशील तिवारी, रविंद्र तिवारी, उमेश त्रिवेदी, दीपक त्रिवेदी, पुरुषोत्तम मिश्रा, अभिषेक शर्मा जीतेन्द्र चतुर्वेदी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिवेदी डब्बू, पुष्पेंद्र महराज, संतोष द्विवेदी, बी.ड़ी. अवस्थी, उत्तम शर्मा, नवल सिंह चतुर्वेदी, मनीष दुबे, दीपक मिश्रा नवीन गौतम, टोबू त्रिवेदी, रंन्नू तिवारी, पिंकू तिवारी, रामलला तिवारी, अश्वनी मिश्रा, अश्वनी तिवारी, सुनील चतुर्वेदी, प्रभात चतुर्वेदी, डारेश्वर पाठक, नीरज त्रिपाठी, भीम सिंह, चतुर्वेदी रानू, मनोज पांडे, राजेश नारायण त्रिपाठी, आकाश तिवारी, मोहित उरमलिया सहित विप्रजनों की उपस्थिति रही। वहीं महिला मण्डल में श्रीमती सरला पाण्डेय, ज्योति उपाध्याय, कल्याणी दुबे, सुनीता त्रिपाठी, प्रीति त्रिवेदी, संध्या सपना त्रिवेदी आदि मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Exit mobile version