Lokayukta Trap पटवारी को 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये लोकायुक्त ने दबोचा
Lokayukta Trap सागर लोकायुक्त पुलिस ने आज सायं सागर की लोहर्रा तहसील राहतगढ के एक पटवारी अनुराग ताम्रकार को 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये दबोचा है। यह राशि पटवारी ने शिकायत कर्ता संजय कुर्मी से उसकी जमीन मां के नाम करवाने कि लिये ली थी।

लेकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने बताया कि पटवारी ताग्रकार ने पम्मा साह काम्पलेक्स के सामने जैसे ही संजय कुर्मी से रिश्वत की राशि आठ हजार रूपये ली तो लोकायुक्त टीम में शामिल डीएसपी लोकायुक्त राजेश खेडे, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मंजू सिंह, निरीक्षक केपीएस बैन सहित प्रधान आरक्षक अजय क्षेत्रीय, आरक्षक आशुतोष व्यास , संतोष गोस्वामी, विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, ने उसे दबोच लिया। योगेश्वर शर्मा ने बताया कि मौके पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

