Lokayukta Trap अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को 20000₹ की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

images 89

Lokayukta Trap सरकार के जीरो टॉलरेंस के बावजूद भृष्टाचार करने वाले हैं कि मानते नहीं उदाहरण दमोह के पटेरा में आज फिर देखने मिला। दमोह में लोकायुक्त सागर ने आज जनपद पंचायत पटेरा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुदर्शन पटेल को 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है यह रिश्वत पटेरा तहसील के शिकारपुर ग्राम के आनंद सिंह नामक व्यक्ति से किसी काम की पोर्टल पर कापी को सत्यापित करने के एवज में ली जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार आनंद सिंह पटेरा तहसील के सीकारपुर गांव के निवासी है। उन्हें अपने काम को लेकर पोर्टल पर फोटो सत्यापित करना था। वे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पटेल से निवेदन कर रहे थे पर वे इसके लिए लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे।

परेशान आवेदक ने लोकायुक्त सागर को सूचित करने पर आज यह ट्रैप योजनाबद्ध तरीके से किया गया और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पटेल को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्यवाही की गई है। इस करवाई में उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े और लोकायुक्त स्टाफ शामिल था।