Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Raid In Betul: डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन के नाम पर ली जा रही थी रिश्‍वत, स्वास्थ्य विभाग के लैब सहायक को लोकायुक्‍त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

raid

Lokayukta Raid In Betul: डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन के नाम पर ली जा रही थी रिश्‍वत, स्वास्थ्य विभाग के लैब सहायक को लोकायुक्‍त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया । लोकायुक्त पुलिस ने शाहपुर तहसील में स्वास्थ्य विभाग के एक लैब सहायक को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा रिश्वत एक डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन के नाम पर ली जा रही थी रिश्वत की जो रकम लोकायुक्त ने जब्त की है वो केवल आधी है बाकी बड़ी रकम सीएमएचओ पहले ही वसूल कर चुके थे।

 

CMHO ने वसूले 50 हजार रुपए

भोपाल लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने बैतूल के शाहपुर में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के लैब सहायक को एक युवा डॉक्टर सागर पाटनकर से 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. डॉक्टर सागर पाटनकर के ताऊ डॉ महेश पाटनकर भी बीएएमएस डॉक्टर हैं।

उनके क्लिनिक के रजिस्ट्रेशन में भतीजे डॉक्टर सागर का नाम जोड़ा जाना था।  इस काम के लिए सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध ने डेढ़ लाख रिश्वत मांगी. इसमें से सीएमएचओ ने 50 हजार रुपये ले लिए और कुछ दिन बाद 50 हजार की और मांग की. इससे तंग आकर डॉक्टर सागर और उनके परिवार ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी।

Exit mobile version