Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Raid In Balaghat: राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

images 2023 09 05T214130.776

Lokayukta Raid In Balaghat: राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक को रिश्वत लेते लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक नरेंद्र सोनवाने को 3500 रुपये रिश्वत मांगी थी। गुरुवार को यह कार्रवाई राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के लालबर्रा स्थित कार्यालय में हुई है।

स्व सहायता समूह से मतदान कर्मियों के चाय-नाश्ता, भोजन के लिए पैसे मांगे थे

जानकारी के अनुसार, पिछले साल हुए पंचायत चुनाव में मतदान दल लालबर्रा के गांवों में चुनाव कराने गया था, जहां सहायक प्रबंधक द्वारा स्व सहायता समूह से मतदान कर्मियों के चाय-नाश्ता, भोजन के लिए पैसे मांगे थे। लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को सहायक प्रबंधक को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी है।

 

Exit mobile version