Site icon Yashbharat.com

Lok Sabha Phase 5 Voting LIVE: 49 सीटों पर वोटिंग, अमेठी-रायबरेली के साथ मुंबई पर भी नजर

20 05 2024 smriti irani 20 may 8314543 93338551

Lok Sabha Phase 5 Voting LIVE: 49 सीटों पर वोटिंग।लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन राज्यों में शामिल हैं – बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें गांधी परिवार के दबदबे वाली अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट भी शामिल है। अमेठी में स्मृति ईरानी का मुकाबला कांग्रेस परिवार के वफादार केएल शर्मा (किशोरी लाल शर्मा) से है। वहीं रायबरेली में राहुल गांधी के सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह है। राजनाथ सिंह की उम्मीदवारी वाली लखनऊ सीट पर मतदान हो रहा है।
करण भूषण सिंह, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, पीयूष गोयल, उज्जवल निकम, उमर अब्दुल्ला और रोहिणी आचार्य उन दिग्गजों में शामिल हैं, जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।

Lok Sabha Phase 5 Voting LIVE: सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी मतदान

  • उत्तर प्रदेश: 12.89%
  • ओडिशा: 6.87%
  • जम्मू कश्मीर: 7.63%
  • झारखंड: 11.68%
  • पश्चिम बंगाल: 15.35%
  • बिहार: 8.86%
  • महाराष्ट्र: 6.63%
  • लद्दाख: 10.51%
20 May 20249 : 25 : 37 AM

Amethi Lok Sabha Election 2024: अमेठी में मतदान करने पहुंचीं स्मृति ईरानी

 उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मतदान करने पहुंचीं।

https://twitter.com/i/status/1792385704913183002
Exit mobile version